बलिया। परिवहन निगम ने बिना परमिट व फिटनेस के चल रही स्कूल बसों व ऑटो के खिलाफ चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 13 स्कूली और छह ओवरलोड तथा एक डग्गामार वाहन का चालान किया। इस दौरान विभाग ने वाहनाें से करीब 1.45 लाख रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूला।
एआरटीओ प्रवर्तन अरुण कुमार राय और यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह विभाग की दो टीमें विशेष अभियान के तहत रवाना हुई थी। इसमें एआरटीओ प्रशासन के नेतृत्व में निकली टीम ने सन फ्लावर स्कूल रसड़ा की फिटनेस फेल पांच वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 80250 रुपये का जुर्माना वसूला।