मनियर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता ने कर्मियों के साथ स्वयं मोर्चा संभालते हुए विभिन्न वार्डो में केमिकल का छिड़काव किया। हाथ में सैनिटाइज करने वाली मशीन का पाइप और नगर की सड़कों पर पैदल चलते चेयरमैन को देख आश्चर्य चकित रहे। हालांकि चेयरमैन का यह कार्य परंपरा से थोड़ा हटकर था। इस दौरान चेयरमैन ने बस स्टैंड के शिव मंदिर, स्टेट बैंक, धाना, पूर्वाचल बैंक सहित सेन्ट्रल बैकों के आसपास सैनिटाइज किया। इसके अलावा नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा वार्ड नंबर एक, तीन, चार,दस और बारह में सैनिटाइज किया गया। इस मौके पर तमाम सभासद व कर्मचारीगण आदि रहे।