फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15 दिन का अधिक वेतन लेने पर अध्यक्ष ने ईओ को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने ईओ को नोटिस जारी कर 15 दिन का वेतन 43,248 रुपये के भुगतान पर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को जारी पत्र में अध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि स्वायत्व शासन कर्मचारी संगठन, उप्र की जनपदीय शाखा के संगठन मंत्री ने बीते 20 सितंबर को ज्ञापन देकर कर्मचारी के लंबित देयकों का भुगतान नहीं करने एवं स्थानान्तरण अवधि 12 फरवरी से 28 फरवरी तक का वेतन बिल बनाकर ईओ द्वारा अपने खाता में धनराशि 43248 रुपये का भुगतान प्राप्त कर कर्मचारी उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। नपा अध्यक्ष ने ईओ से एक सप्ताह के अंदर इससे संबंधित जवाब मांगा है। उधर, नपा के ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि नगर पालिका के सर्वेसर्वा अध्यक्ष होते है और मेरा वेतन भी उनके द्वारा ही निर्गत किया जाता है। नोटिस जारी करने और जवाब मांगने से पूर्व अध्यक्ष को संबंधित प्रपत्रों का परीक्षण कराना चाहिए था। अगर नोटिस जारी किया गया है तो उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें