फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अध्यक्ष ने गबन का लगाया आरोप, डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह बब्लू ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिख कर देवरिया मौजा में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के नाम पर हुई वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग की है। शिकायती पत्र में अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में नव निर्मित शमशान के निर्माण के लिए अंत्येष्टि योजना से पैसा मंगाकर गबन कर लिया गया हैं। भुगतान में पुट्टी, रंगाई पुताई, सबमर्सिबल पंप, टंकी, बिजली का काम, शौचालय, पानी कनेक्शन, इंटरलाकिंग गिट्टी, इंटरलॉक रबरमोल्ड आदि काम को दिखाकर रुपया सात लाख 76 हजार 145 रुपये का गबन कर लिया गया है। जबकि उपरोक्त कोई भी आपूर्ति या निर्माण नहीं हुआ हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए इस संदर्भ में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई हैं। प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा इओ नगर पंचायत बांसडीह से प्रकरण की जांच कर आख्या मांगी गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि उक्त मामले में उनके द्वारा शासकीय धन के गबन की शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई हैं। वहीं, जांच अधिकारी नगर पंचायत के इओ आशुतोष ओझा ने बताया कि श्मशान घाट के भुगतान के संबंध में जेई द्वारा एमबी बिल के आधार पर भुगतान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें