बांसडीहरोड। क्षेत्र के चन्द्रपुरा गांव स्थित राजा सुरथ महिला प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में 28 सितंबर को स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का 90 वां जन्मदिन धूम धाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को प्रशिक्षण केंद्र पर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर के जन्मदिन पर किशोरियों को प्रमाणपत्र वितरण करने के साथ समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल रहेंगे। इस मौके पर अजय शर्मा, मृत्युंजय, पवन कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, सुशील सिंह, बब्लू गुप्त, राजेश गुप्ता, हार्दिक कुमार आदि रहे।