बलिया। सिकंरपुर थाना के बालखंडीनाथ इंटर कॉलेज सीसोटार के केंद्र व्यवस्थापक को द्वेष वश प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार राय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक सौंपा। राजेश ने कहा कि 22 फरवरी को द्वितीय पाली में हिन्दी की परीक्षा चल रही थी। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर परीक्षा केंद्र पर करीब 4 बजे पहुंचे। उन्होंने परीक्षा कक्ष संख्या दो के छात्रों को उठा कर कुछ पूछा और चले गए। बाद में यह आरोप लगा दिया कि बच्चों का बहुविकल्पीय प्रश्न का उत्तर एक समान है। केन्द्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक पर कार्रवाई के लिए सह जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दिया। विद्यालय पर कोई छात्र नकल नहीं कर रहा था। न ही कोई अव्यवस्था थी। राकेश राय ने कहा की पूर्व से ही विद्यालय के रास्ते का विवाद चल रहा था। इसमें उच्च न्यायालय द्वारा रास्ते खुलवाने पर निर्णय लेने को उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर को कहा था। निर्णय नहीं लेने पर विद्यालय के प्रबंधक ने अवमानना दाखिल की है। उसी द्वेष में विद्यालय को निशाना बनाया जा रहा है।