फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए रमजान का पर्व: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। रमजान के मद्देनजर बृहस्पतिवार की शाम शांति समिति की बैठक उभांव थाना परिसर में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव और सीओ रसड़ा केपी सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में रमजान का पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की रणनीति तय की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम राजेश कुमार यादव ने कहा कि आज पूरे देश मे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन चल रहा है। इसलिए मुस्लिम बन्धु यह त्योहार घरों में रहकर सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए मनाये। हर जगह धारा 144 लागू है। सभी नियमो का पालन करे। कहा कि अल्लाह की घर से ही लोग इबादत करें। वहीं, सीओ केपी सिंह ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर सभी लोग लॉक डाउन का पालन करे। अनावश्यक कही भी न घूमे। अपने घरों में रहे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। अगर कही भी कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें, जिससे समय से समाधान कराया जा सके। इस मौके पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज देवेन्द्रनाथ दुबे, सभासद परवेज हमजा, हाजी तौहीद अनवर लारी, खालिद जहीर, अब्दुल रहमान, इकलाख अहमद, इमरोज रसीद, मुख्तार, प्रशांत कुमार मन्टू, सुनील कुमार टिंकू, मोनू गुप्ता, नदीम , सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें