बलिया। जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिले इसको लेकर शासन सख्त है। जिले के दूर दराज क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती या अन्य बीमारियों से परेशान महिलाओं का ओपीडी में बैठे चिकित्सक जांच व इलाज कर रहे है कि नहीं इसकी निगरानी लखनऊ स्वास्थ्य मंत्रालय में बने मानिटरिंग सेल से की 24 घंटे की जाएगी।
शासन के निर्देश के बाद सीसी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है। महिला रोग विशेषज्ञ व बालरोग विशेषज्ञ ओपीडी में सीसी कैमरे लगाए जाएगे। सभी कैमरे एचडी क्वालिटी के होगे। जिला महिला अस्पताल में पूर्व में कार्यालय, सीएमएस कक्ष, सभी वार्डो, एसएनसीयू वार्ड, गायनी, ओटी, दवा स्टोर, वेटिंग हाल, इमरजेंसी कक्ष, पैथोलाजी, परिसर में सीसी कैमरे लगे हैं। अस्पताल में आए दिन बाहरी लोगों का दखल, एजेंटों द्वारा मरीजों का शोषण, चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी की मिल रही शिकायतों पर अंकुश लगाने को लेकर सीसी कैमरे बढ़ाए जा रहे हैं। सभी कैमरों को स्वास्थ्य भवन लखनऊ स्थित निगरानी सेल से आन लाइन जोड़ा जाएगा। जिससे अस्पताल में 24 घंटे होने वाली गतिविधियों पर निगाह रखेगें। ओपीडी खाली होने, ज्यादा भीड़ या मरीज के हंगामे पर तत्काल सीएमएस को इसकी सूचना दे कर व्यवस्था को ठीक करवाएगें। इस बाबत सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा ने कहा कि ओपीडी में कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है, जल्द ही कार्य शुरू होगा।