बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान तीन केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को पत्र जारी किया। इसमें कहा है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान जनपद के आदर्श अंबेडकर सिस इंटर कॉलेज सिसवार कला, रामप्रवेश सिंह इंटर काॅलेज बनरही तथा सनबीम पब्लिक इंटर काॅलेज सोनवानी में लगे सीसीटीवी कैमरे प्रायः बंद पाए गए हैं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी कहा है कि परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरे तत्काल जनपदीय कंट्रोल रूम से लिंक कराते हुए राज्य कंट्रोल रूम एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय कार्यालय से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लिंक कराएं। यदि सीसीटीवी कैमरे भविष्य में फिर बंद मिले तो केंद्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।