फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में जल्द कैशलेस सफर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों को बसों के टिकट खरीदने के लिए नकद रुपये की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए विभाग ने व्यवस्था कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए अब रोडवेज की बसों में कैशलेस व्यवस्था से टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी। जनपद के लिए 81 हाईटेक एंड्राएड ई-टिकटिंग मशीनें उपलब्ध खरा दी गई हैं। फिलहाल मशीनों में रूट के आधार पर किराया आदि अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन

बलिया डिपो से 81 बसें संचालित होती है। परिवहन निगम की ओर से 81 टच स्क्रीन ई-टिकट मशीनें मुहैया कराई गई हैं। लखनऊ से इन मशीनों के मिलने के बाद इसे आजमगढ़ में अपडेट कराया जा रहा है। अपडेट करने के बाद इसे परिचालकों को मुहैया करा दिया जाएगा। यात्री अपने टिकट का पेमेंट ऑनलाइन करके कंडक्टर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। अगर इन मशीनों में कोई दिक्कत होती है, तो इसके लिए दोएक्सपर्ट भी रखे गए है, जो इसका तुरंत निस्तारण कर इसे फिर से प्रचलन में ला देंगे। मशीन के अंदर किराया और रूट अपलोड करने के बाद बसों के कंडक्टर को उपलब्ध करा दिया जाएगा। कुछ ही दिनों में ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। कैशलेस की सुविधा चालू होने से सवारियों को काफी सुविधा भी मिलेगी। इस संबंध में एआरएम राकेश श्रीवास्तव ने बताया की लखनऊ से मशीन आ गई हैं। आजमगढ़ में मशीनें जमाकर मशीन के अंदर किराया और रूट अपलोड करने के बाद फिर संचालन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, फोन-पे, गूगल-पे व पेटीएम आदि से टिकट खरीद सकेंगे
हाईटेक एंड्राएड ई-टिकटिंग मशीन से रोडवेज बसें लैस होंगी। यात्री नकद किराए के साथ ही क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, फोन-पे, पेटीएम, गूगल-पे सहित विभिन्न डिजिटल तरीके से टिकट खरीद सकेंगे। यानी टिकट खरीदने के बाद फुटकर पैसों की झंझट और साथ में नकदी लेकर चलने की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें