चितबड़ागांव। नगर पंचायत चितबड़ागांव में तैनात अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने प्रशासनिक कार्यकाल में फर्जी भुगतान मामले में दर्ज प्राथमिकी का मामला और उलझ गया है। यद्यपि उनका ट्रांसफर बांदा जिला में हो गया है, लेकिन अब यह मामला ईओडब्ल्यू के जिम्मे चला गया है। क्योंकि स्थानीय थाने का अधिकार 50 लाख रुपए तक ही सीमित रहता है। इसलिए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी ने मामले की जांच अब ईओडब्ल्यू की टीम को रिपोर्ट लिखकर भेज दिया है। ईओ का भी स्थानांतरण शासन ने बांदा जिले में कर दिया है। ईओ और मुकदमा दोनों स्थानांतरित हुए हैं।