रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक अधेड़ द्वारा बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता की मां ने रेवती थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी रोज ही उस बालिका को टॉफी व मिठाई देता था। दो दिन पूर्व बहला फुसलाकर बाइक से सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जिससे बालिका की तबियत बिगड़ गयी और उसे इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल ले गयी। जहां बालिका ने अपने साथ हुई घटना को बताया। पुलिस ने रविवार की शाम आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसएचओ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर देकर बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि सोमवार को बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।