बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पहाड़पुर ग्राम में रविवार को पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। एसआई राम सिंह ने बताया कि पहाड़पुर स्थित मौनी बाबा के आश्रम के पास कुछ लोग एक तालाब में मछली मार रहे थे। मछली मारने से मना करने पर वे लोग मान नहीं रहे थे। क्योंकि इससे महामारी फैलने की आशंका थी। इस मामले में पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।