गड़वार थाना क्षेत्र के बिंद बस्ती में बिजली जांच के दौरान जेई व कर्मचारियों से मारपीट मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अवर अभियंता सद्दाम हुसैन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में विद्युत कनेक्शन की जांच करने के दौरान उपभोक्ता मुरारी बिंद से कनेक्शन संबंधित कागजात की मांग की गई तो वह पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दिया। उसके सहयोग में अन्य लोग भी आकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने मिली शिकायत पर मुरारी बिंद, कृष्ण बिंद व छोटे लाल बिंद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य दो की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी संजय शुक्ला का कहना है कि बिजली विभाग के अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर तीन आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।