फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई का मामला: प्रधानाध्यापिका का दावा, अनुपस्थित था छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय नगरा नंबर-दो के प्रधानाध्यापिका द्वारा कक्षा दो के छात्र की कथित पिटाई के प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त के संबंध में प्रधानाध्यापिका से मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में कहा गया है कि पीडित छात्र कौशर अली घटना के दिन विद्यालय में अनुपस्थित था। प्रधानाध्यापिका रंजना श्रीवास्तव द्वारा प्रमाण के तौर पर छात्र उपस्थिति पंजिका की छाया प्रति भी संलग्न की है। प्रधानाध्यापिका का यह भी कहना है कि उक्त बच्चे का नामांकन कक्षा 2 में नहीं है। वह कक्षा एक का छात्र है, जो 4 दिसंबर से 9 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहा है। स्पष्टीकरण के जवाब में प्रधानाध्यापिका ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने वाली मेरे उपर हमेशा ही मौखिक अभद्र बातें बोलकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश करती है। घटना के दिन बच्चा मेरे विद्यालय में उपस्थित ही नहीं था। नगर पंचायत की वार्ड नंबर 8 की निवासिनी फरजान द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी व नगरा पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा गया था कि दिनांक 5 दिसंबर को उसका लड़का कौशर अली जो कक्षा 2 का छात्र है। प्रतिदिन की तरह उस दिन भी विद्यालय गया और प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चे के सिर पर मार दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें सिर पर मारने की चोट आई है। अब बच्चे का मऊ से इलाज करा कर घर लाई हूं। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें