बेल्थरारोड। विभिन्न समस्याओं से संबंधित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम द्वारा गत छह अक्टूबर से तहसील परिसर में चलाए जा रहे अनशन के तीसरे दिन पुलिस ने छट्ठू राम समेत आठ नामजद लोगों के अलावा सौ- डेढ़ सौ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसडीएम कोर्ट के अलहमद की तहरीर पर किया है। उभांव थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को अनशन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाई गई, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। इस संबंध में पुलिस ने लाक डाउन उल्लंघन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।