फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करने और लड़की का विवाह रोक देने की धमकी पर दोकटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के युवक का उनके घर आनाजाना रहता है। उसने मोबाइल से ओटीपी प्राप्त कर इंस्टाग्राम अपलोड किया। इंस्टाग्राम पर भद्दी-भद्दी पोस्ट डालने लगा। जानकारी होने पर जब उससे पूछा गया तो जान से मारने और उनकी लड़की की शादी रुकवाने की धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी हो चुकी है। उसका फोटो भी अभद्र टिप्पणी के साथ डाल रहा है। और उनकी बेटी की शादी रोकने के लिए धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष हरि शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें