फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15.77 लाख के गबन में तत्कालीन प्रमुख समेत दो पर मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 11:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

आरोप है कि क्षेत्र पंचायत बांसडीह में गलत तरीके से 15 लाख 77 हजार पांच सौ रुपए का गबन 2017 से 2021 के बीच तत्कालीन ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह एव सप्लायर फर्म के मालिक रंजय कुमार सिंह ने किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय धन का गलत तरीके से आहरित करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित फर्म सप्लायर के विरुद्ध सोमवार की शाम सहायक जिला पंचायत अधिकारी द्वारा स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस को दी गयी तहरीर में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवन कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र पंचायत बांसडीह में गलत तरीके से 15 लाख 77 हजार पांच सौ रुपए का गबन 2017 से 2021 के बीच तत्कालीन ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह एव सप्लायर फर्म के मालिक रंजय कुमार सिंह ने किया है।

गबन की जांच जिला विकास अधिकारी एव सहायक अभियंता जिला ग्राम विकास अभिकरण बलिया द्वारा किया गया था। इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता राकेश दुबे पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ दुबे के शिकायती पत्र के आलोक में जांच के बाद हुआ है। कोतवाली योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उपरोक्त व्यक्तियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें