बलिया। सतीशचंद्र कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने कालेज के अनुशासक मंडल के अध्यक्ष अवनीशचंद्र पांडेय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल मिश्र ने आरोप लगाया था कि बीएससी बायो के छात्रों से बेवजह एक हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इसका विरोध करने पर गाली देते हुए छात्रनेता एवं पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडेय और विशाल पाठक के साथ हाथापाई की गई। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
शिक्षकों की तहरीर पर तीन छात्रों पर एफआईआर
बलिया। सतीशचंद्र कालेज के अनुशासक मंडल के अध्यक्ष अवनीशचंद्र पांडेय की तहरीर पर अविनाश सिंह, संटू कुशवाहा और विशाल पाठ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। तीनों छात्रों पर बाहरी होने के बाद भी कालेज परिसर में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ आदि के आरोप लगाए गए हैं। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।