उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव मे बारात में नाच को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। उभांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी रामध्यान ने बताया कि 13 फरवरी की रात में विपक्षियों ने गोलबंद होकर नाच में हुड़दंग व कलाकारों के साथ छेड़खानी करने लगे। मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।