फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दहेज उत्पीड़न के दो मामले में आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नरहीं थाना के चौरा गांव निवासी रंभा देवी ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मिली शिकायत पर पति योगेश्वर राम, सास, ससुर रामप्रताप अनुरागी व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रंभा ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि 27 नवंबर 2020 को योगेश्वर राम से शादी हुई थी। एक सप्ताह बाद सास, ससुर दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने के कारण तरह तरह बहाना बनाकर प्रताड़ित कर मारपीट कर घर से निकाल दिए। वहीं दूसरी तरफ दुबहड़ थाना के उदयपुरा नई बस्ती निवासी रानी खातुन ने पति व भाभी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति जहीर अंसारी और भाभी सदरून खातुन पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें