फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोदाम संचालिका के पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जेपी नगर जाने वाली बस से बरामद 12 पेटी अंग्रेजी शराब मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंग्रेजी शराब गोदाम मालिक के पति छितेश्वर जायसवाल निवासी आवास विकास कालोनी, बस मालिक पप्पू सिंह निवासी गायत्री नगर व बस चालक सोनू शर्मा, परिचालक शोभन सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। चालक व मालिक गिरफ्तार है, गोदाम मालिक के पति व बस कंडक्टर की गिरफ्तारी के दबिश दे रही है। बस को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर शुक्रवार को सहरसपाली के पास उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह अपने हमराहियों संग वाहन चेकिंग के दौरान जेपी नगर जाने वाली बस से 12 पेटी में 144 बोतल विदेशी शराब पकड़ी थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बस चालक और वाहन स्वामी को पकड़ लिया था। जबकि परिचालक भागने में सफल रहा था। गिरफ्तार बस मालिक ने पूछताछ में बताया कि अंग्रेजी शराब गोदाम के मालिक के पति छितेश्वर जायसवाल ने जेपी नगर ले जाने के लिए शराब की पेटी रखवाई थी। उसने मोबाइल नंबर पर उक्त शराब को देने को बोला था। पैसों के लालच में हमलोग डिक्की में रख लिए थे। पुलिस की माने तो तस्करों के पास इसके पूर्व भी कई बार छितेश्वर जायसवाल के गोदाम की अंग्रेजी शराब पकड़ी गई हैं। इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खाका तैयार हो रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में का. शाश्वत पाण्डेय, का. रवि कुमार, का. अभय प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें