फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मृत महिला की भूमि रजिस्ट्री मामले में पांच नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी रजिस्ट्री की जानकारी होने पर कैंसल कराने का न्यायालय में दिया आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। बांसडीह तहसील में कर्मचारियों व भू-माफियों की संलिप्ता से 40 वर्ष पूर्व मृत महिला की भूमि फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने व बैंक से लोन लेने के मामले में पुलिस ने महिला सहित आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृत महिला के नाती गिरीशचन्द्र श्रीवास्तव ने शिकायत की हैं। मामला प्रकाश में आने पर अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची है। कई लोग जांच के घेरे में हैं। वहीं दूसरी तरफ फर्जी जमीन रजिस्ट्री कराने की जानकारी होने पर जमीन खरीदने वालों के होश उड़ गए। उन्होंने रजिस्ट्री कैंसल करवाने का आवेदन न्यायालय में दिया हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किसुनीपुर निवासी तिलेश्वरी देवी पत्नी शिवनन्दन लाल की मृत्यु 1984 में हो गयी थी। उनसे एक पुत्री हैं। तिलेश्वरी देवी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिस द्वारा उनकी भूमि की खतौनी पर अपना नाम दर्ज नहीं कराया गया। बीते नवंबर माह में भूमाफियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृत तिलेश्वरी देवी के स्थान पर एक महिला को खड़ा करके सुल्तानपुर चक्की दीयर स्थित 16 बीघे से ज्यादा रकबा की जमीन की रजिस्ट्री कुछ लोगों को करवा दी। उसके बाद कस्बा स्थित एक बैंक से तीन लाख का लोन भी ले लिया। मृतका के लड़की का पुत्र गिरीशचंद्र श्रीवास्तव तहसील व बैंक से सभी दस्तावेज निकलवाने के बाद पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें