बलिया। रेल पुलिस ने ट्रेन में रेल यात्री से मारपीट करने के मामले में एक नामजद तथा चार-पांच अज्ञात वेंडरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिहार छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी राय चौक निवासी शंकर ने छपरा जीआरपी में शिकायत में कहा कि 13 जून को परिवार के साथ अयोध्या से डाउन सरयू-जमुना एक्सप्रेस से आ रहा था। ट्रेन के एम-वन कोच के सीट संख्या नौ पर बैठा था। उसमें मौजूद एक वेंडर मोनू कुमार ने दरवाजा बंद कर पानी-बिस्कुट आदि सामान से भरे बड़े-बड़े डिब्बों को रख दिया था। ट्रेन सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो दरवाजा खोलने के लिए सामान हटाने का अनुरोध किया तो वह विवाद करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और हमला कर दिया। इस घटना में मैं घायल हो गया। तहरीर पर छपरा रेल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जीआरपी बलिया को स्थानांजरित कर दिया है। संवाद