फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साली की तहरीर पर जीजा पर बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के पकहां गांव में चाय बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में साली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के समय घर पर मौजूद साली सविता देवी ने दी तहरीर में जीजा रामप्रवेश पर बड़ी बहन सुनीता देवी (29) की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पकहां गांव निवासी रामप्रवेश राम के घर बीते एक सप्ताह से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार को चाय बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पहले हाथापाई फिर मारपीट हो गई। इसी बीच रामप्रवेश अपनी पत्नी सुनीता देवी (29) को लाठी से पीटने लगा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विकास पांडेय ने बताया की मृतका की छोटी बहन की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें