फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैंक कैशियर पर मुकदमा दर्ज, फिर हुआ दाह संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रेवती थाना के दीघार निवासी प्रिंस ठाकुर की करंट से मौत मामले में पिता ददन ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने बैंक कैशियर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद युवक का दाह संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रिंस ठाकुर स्थानीय गांव स्थित यूपी बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा में दैनिकभोगी चपरासी के रूप में काम कर रहा था। पिता ददन ठाकुर का आरोप है कि कैशियर ने प्रिंस से आम तोड़ने के लिए कहा था। बगीचा में आम तोड़ते वक्त करंट की चपेट में आने से प्रिंस की मौके पर मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को दरवाजे पर रखकर कैशियर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान के समझाने के बाद भी परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। पिता ददन ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने कैशियर दिलीप सिंह पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त ने बताया कि पिता की तहरीर पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें