बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने इंदिरा आवास में धन के दुरुपयोग के मामले में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी समेत 12 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद पांडेय ने इंदिरा आवास के धन का दुरुपयोग और सरकारी अभिलेखों में खानापूरी कर नियम विरुद्ध कार्य किया है। आरोपी नगरा ब्लॉक में कार्यरत है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।