पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। रक्शंदा निशाद निवासी शोधनपुर थाना भीमपुरा ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ को शिकायत किया की शादी 11 नवंबर 2018 में मलेशिया मऊ सेक्टर 6 कैसर जहां महाविद्यालय 615 गोमतीनगर लखनऊ निवासी सयद ईवाल उर्फ फैजान के साथ हुई थी। शादी में पिता ने नकदी समेत अन्य कीमती गिफ्ट दिया। दोनों से एक पुत्र भी है। पति जिम ट्रेनर है। जिसका संबंध एक तलाक शुदा महिला से है। जिसके बाद से उसके पति और घरवालों का व्यवहार बदल गया। वे लोग दस लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये न देने पर मेरे बच्चे को छीन कर मारपीट करके घर से भगा दिए। लखनऊ पुलिस से शिकायत पर कोई करवाई नहीं हुई तो वह आईजी आजमगढ़ के पास गई। उनके निर्देश पर पुलिस ने पति सयद ईवाल उर्फ फैजान, ससुर मोहम्मद तारिक अहमद, सास गुलनाज तारिक और देवर सैयद अनवश अहमद के विरुद्ध के केस दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर मामला पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।