बलिया। मनियर थाना के मल्हौंवा गांव निवासी श्याम बिहारी मिश्र ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर नगरा पुलिस ने बेटी के पति नीतेश पांडेय सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। श्याम बिहारी मिश्र ने दी तहरीर में कहा की बेटी सरिता की शादी मई 2022 को नीतेश पाण्डेय निवासी भीमपुरा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दहेज में कार व नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदार संग बेटी के ससुराल पहुंचकर पति व उनके परिजनों को मनाया। श्याम बिहारी ने दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या की आशंका जताई। इस बाबत नगरा थाना प्रभारी अतुल मिश्र ने बताया की पीड़ित पिता की तहरीर पर दामाद समेत उसके पांच सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।