बलिया। सड़क दुर्घटना के बाद सड़क को जाम कर आवागमन अवरुद्ध करने के मामले में सुखपुरा पुलिस ने 23 नामजद और 40 से 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पांच मार्च को बलिया-गड़वार मार्ग स्थित नर्जनी (रजवाड़) चट्टी पर एक स्कार्पियो के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया। एसडीएम भी ने मौके पर पहुंच जाम हटवाने का काफी प्रयास किया था। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर लोगों को चिह्नित किया। जिसके बाद पुलिस ने अनिल कुमार यादव निवासी रंगीला का डेरा, नीरज यादव, अजय यादव, राजकुमार यादव, लाल साहब यादव, संदीप यादव, मुन्ना यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, झगड़ू यादव, रमाशंकर यादव, धनजी यादव, रवीन्द्र यादव, पप्पू यादव, बच्चा लाल यादव, मंजीत यादव, मनजी यादव, अमित यादव, अनिल राजभर, सुनील राजभर, गणेश राजभर, पप्पू राजभर, नगीना राजभर निवासीगण रजवाड़ करनई के अलावा 40 से 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।