फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार का टायर फटा, अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराई, इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। एक पखवाड़ा पहले घर से भटिंडा (पंजाब) कमाने गया बिठुआ ग्राम निवासी युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। शनिवार तक युवक का शव यहां आने की उम्मीद है। घर में शोक का माहौल है। उभांव थानाक्षेत्र के बिठुआ ग्राम निवासी हसान (26) पुत्र गुलाम 20 जून को भटिंडा (पंजाब) के आईटी कंपनी में इंजीनियर पद पर ज्वॉइन किया था। बृहस्पतिवार की रात वह कार से वापस अपने रूम की ओर जा रहा था। इस दौरान कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार तक उसका शव यहां आने की संभावना है। वह दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें