बलिया। सदर कोतवाली के चन्द्रशेखर नगर एनएच-31 पर कार की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम को भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बिहार के थाना ब्रहम्मपुर चक्की गांव निवासी ब्यूटी कुमारी 22 वर्ष गुलाब देवी में परीक्षा देने के लिए भाई सुमित यादव के साथ खोरीपाकड़ स्टैंड पर उतर कर ई-रिक्सा से चन्द्रशेखर नगर स्थित एक रिस्तेदार के यहां दोनों जा रहे थे। चन्द्रशेखर नगर मोड़ पर उतर कर ई-रिोक्सा का भाड़ा ब्यूटी दे रही थी। उसी दौरान शहर से माल्देपुर की तरफ तेज रफ्तार कार ब्यूटी को रौदते हुए निकल गई। अचानक घटी घटना से सभी भचौक रह गए। आसपास के लोगों की सहायता से सुमित बहन का इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।