फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बसों में करेंगे निशुल्क यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराएंंगी। इसके लिए अभ्यर्थी कोे अपने प्रवेश पत्र की छाया प्रति परिचालक को उपलब्ध करानी होगी। इस संबंध में परिवहन निगम ने सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बेल्थरारोड के एआरएम राकेश श्रीवास्तव ने दी। बताया कि महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए 18 अगस्त से एक सितंबर तक निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए अपने साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी प्रवेशपत्र की छायाप्रति परिचालन को देना होगा। बताया कि जिस तरह प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर समस्त माताओं एवं बहनों को निशुल्क सेवा प्रदान की है। उसी तरह पुलिस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियो को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें