बलिया। अर्हता तिथि एक जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 जनवरी को सभी मतदेय स्थलों पर तृतीय विशेष कैंप लगेगा। इसमें दावे और आपत्तियां फार्म-6, 7, 8 व 8ए प्राप्त किये जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामआसरे ने बताया कि विशेष अभियान के दिन सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगेे। अगर कोई अनुपस्थित मिला तो उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी। उन्होंने एक जनवरी को 18 वर्ष पूरी करने वाले या अब तक विधानसभा की मतदाता सूची से छूटे लोगों से इस कैंप का लाभ लेने का आह्वान किया है।