फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों पर जाति व धर्मसूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चले अभियान में जातिसूचक शब्द लिखे 36 वाहनों का चालान किया। दर्जनों को चेतावनी देकर छोड़ा। काली फिल्म वालों का भी चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और मालिकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शहर के चित्तू पांडेय चौराहा पर ट्रैफिक निरीक्षक राकेश सिंह ने जवानों संग अभियान चलाया। इस दौरान जाति सूचक लगे वाहनों का चालान किया। सीओ ट्रैफिक अशोक मिश्रा ने बताया कि किसी भी वाहन पर जाति या धार्मिक नाम लिखा हुए पाए जाने पर उक्त वाहनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें