बलिया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें सपा के राज में प्रदेश में कितने दंगे हुए और कितने लोग मारे गए इसका मनन करना चाहिए। किसका संरक्षण था, यह किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही खोदाई के समर्थन में सामने आए निषाद ने कहा है कि भारत की संस्कृति और विरासत को भारत वासियों को दिया जाए। कैबिनेट मंत्री ने मंत्री आशीष पटेल का बचाव करते हुए कहा है कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जिनमें पिछली सरकारों के हाथी, पंजा और कांग्रेस की आत्माएं बसीं है। यह बातें उन्होंने रेवती सांविकधानिक अधिकारी यात्रा के दौरान कही। संवाद