फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: भड़सर ग्राम प्रधान पद के लिए में 57.8 फीसदी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र पंचायत दुबहर अंतर्गत भड़सर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए बुधवार को हुए उप चुनाव में 57.6 फीसदी वोटिंग हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे समाप्त हुआ। मतगणना आठ सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर होगी। कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा में कुल 1381 मतदाता हैं। जिसमें 757 पुरुष और 644 महिला मतदाता हैं। मतदान में 408 पुरुष एवं 388 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 796 मत मतपेटिकाओं में बंद हो गए। मतदान के लिए भड़सर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पर दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, पीएसी के अलावा कई उपनिरीक्षक व पुलिस बल तैनात रहे। इसके अलावा बूथों पर महिला सुरक्षा प्रहरियों की भी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन

भड़सर की तत्कालीन ग्राम प्रधान आशा देवी का एक जून को निधन हो गया था। इनके निधन से रिक्त पद पर बुधवार को मतदान हुआ।
कुल मतदाता 1381
महिला 644
पुरुष 737
कुल पड़े वोट 796
महिला 388
पुरुष 408
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें