फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बस ड्राइवर की स्टेयरिंग पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ राजधानी मार्ग स्थित जलालपुर में बलिया से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस के ड्राइवर की स्टेयरिंग पर भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बस यात्रियों को लेकर बलिया से दिल्ली जा रहे थी। जलालपुर स्थित दिल्ली जाने वाले बस स्टैंड पर एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर दिल्ली ही जा रही थी। ड्राइवर स्टेयरिंग पर बैठकर गाड़ी को स्टार्ट किया था। यात्री बस में चढ़ ही रहे थे कि स्टेयरिंग पर बैठा ड्राइवर लुढ़ककर नीचे गिर गया। आनन-फानन में बस के कर्मचारियों ने ड्राइवर को स्टेयरिंग से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी है।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को कर्मचारियों ने दी। इसके बाद चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज परमात्मा मिश्र मौके पर पहुंचे। छानबीन करके ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ड्राइवर राजस्थान के जनपद धौलपुर के मऊ नगला का रहने वाला 58 वर्षीय मवसी राम का पुत्र जगदीश राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें