फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार जाने वालों को बैरिया में उतार दे रही बस, 200 लोगों को विधायक ने वाहन से भेजवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बिहार की सीमा पर बिहारी कामगारों को मुकाम तक पहुंचाने के स्थान पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें मांझी घाट के बदले बैरिया में ही उतार दे रही हैं। इसके चलते यहां के लोगों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। बिना जांच के बिहार जाने वाले अप्रवासी कामगार रास्ते में रुककर पानी पीते हैं, खाना खाते हैं, फल आदि खरीदते हैं। फलस्वरूप संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से बात कर आग्रह किया है कि बिहार जाने वाले लोगों को बस से मांझी घाट ही उतारा जाए रास्ते में नहीं। सोमवार की देर शाम विधायक ने पैदल बिहार जा रहे लगभग 200 लोगों को अपनी तरफ से वाहन की व्यवस्था कराकर बिहार सीमा तक भेजवाया और सभी को दो-दो पैकेट बिस्किट व एक-एक बोतल पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें