फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावों के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन

Mon, 14 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
केंद्रीय बजट में उत्पाद के शुल्क के प्रस्ताव और दो लाख से ऊपर के गहनों की खरीदारी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता पर कारोबारियों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वर्णकार संघ तथा सराफा मंडल ने सोमवार को अलग-अलग जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सराफा मंडल के सदस्याें ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। वहीं नगर के उमाशंकर स्वर्णकार सेनानी चौक से सैकड़ों व्यापारियों ने स्वर्णकार संघ के नेतृत्व में निकालकर नगर भ्रमण किया। इसके बाद ओक्डेनगंज पुलिस चौकी पर अर्धनगभन प्रदर्शन किया।

कारोबारियों का जुलूस टाउन हाल के रास्ते सराफा मंडी पहुंचकर, सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान काले कानून को वापस लेने की मांग की। जिला स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी ने कहा कि वित्तमंत्री ने इस काले कानून को लागू कर स्वर्ण व्यापारियों का ही नहीं, बल्कि अपना ही नुकसान किया है।
विज्ञापन


वहीं जिला सर्राफा मंडल के बैनर तले कारोबारियों ने टाउन हाल बापू भवन से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। वित्तमंत्री अरूण जेटली के प्रस्ताव के खिलाफ स्वर्ण कारोबारियों ने दूकानें बंद रखी। सभा में सुनील सर्राफ ने कहा कि स्वर्ण कारोबारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

कहा कि दिल्ली में होने वाले रैली में बलिया जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल गुप्ता ने कहा किसरकार व्यापारियों पर टैक्स लादती जा रही है। पूर्व महामंत्री मदन वर्मा ने भी सरकार के इस काले कानून की भर्त्सना की।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें