नगर से सटे पहाड़ीपुर में अवैध अतिक्रमण को हटाती जेसीबी तथा खड़े नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह सा?
- फोटो : BALLIA
बलिया। गड़वार रोड स्थित पौहाड़ीपुर नई बस्ती में बिना नक्शे के बने दो भवनों के सीढ़ी व गेट को बुल्डोजर ने ढहा दिया। जबकि अवैध रूप से पटरी पर किए गए कब्जे भी हटाया गया। यह कार्रवाई बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही एवं पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा गड़वार होते हुए आजमगढ़ बैठक में शामिल होने जा रहे थे। पौहाड़ीपुर पहुंचे तो पुलिया के पास बिना नक्शे की पांच मंजिला इमारत बन रही थी। आगे बढ़े तो रमाशंकर प्रसाद एवं बृजबिहारी सिंह के चार मंजिला मकान भी बिना नक्शा के बनते मिले। यह देख जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को तत्काल फोर्स व इंजीनियर के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवाने का आदेश दिया। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने जेसीबी से रमाशंकर की सीढ़ी तथा बृजबिहारी के बेसमेंट में लगे दरवाजे को तोड़वा दिया। इसके अलावा पटरी पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया। इस दौरान अफरा तफरी रही।