लालगंज। स्थानीय बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों के साथ सेल टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा। एक ट्रैक्टर सीमेंट के साथ दुकान मालिक को थाने ले जाया गया। मंगलवार दोपहर बाद लालगंज स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर पुलिस के साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी और सेल टैक्स के अधिकारी पहुंचे। थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी ने बताया कि नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बेचने का आरोप कंपनी के लोग लगा रहे हैं। कंपनी की लीगल टीम कल आएगी। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद