फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मी भूख हड़ताल पर

Mon, 03 Jul 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग में तीसरा वेतन रिवीजन की मांग को लेकर धरने पर बैठे दूरसंचार कर्मी।
विज्ञापन
बलिया। बीएसएनएल कार्यालय पर नेशनल फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार को दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान के मुताबिक, बीएसएनएल कर्मचारियों को तीसरा वेतन रिवीजन जल्द लागू किया जाए। चेताया कि कर्मचारियों की मांग अगर नहीं पूरी की गई तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पहले दिन भूख हड़ताल पर बैठने वालों में रामजी यादव, रमाशंकर राय, प्रेमशंकर वर्मा, लल्लन सिंह यादव, उपेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें