फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संवेदनशील प्लस बूथों की सुरक्षा बीएसफ के जिम्मे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 12 निकायों के संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस बूथों की सुरक्षा बीएसएफ जवानों के जिम्मे होगी। जबकि सुरक्षा को लेकर जिले को 16 जोन और 60 सेंक्टरों में बांटा गया है। चुनाव के लिए एक प्लाटून बीएसएफ, दो प्लाटून पीएसी, 150 उपनिरीक्षक व आसपास जोन से अतिरिक्त पुलिस बल आएगा। जिला प्रशासन आयोग को सूची भेज चुका है। बीएसफ के जवान निकायों में कैम्प लगा चुके हैं, वह संवेदनशील क्षेत्रों लगातर गश्त कर लोगों को सुरक्षित मतदान करने का भरोसा दे रहे हैं। जनपद में निकाय चुनाव पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिले को 16 जोन व 60 सेक्टर बांटा गया है। सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी को देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव में 51 संवेदनशील , 55 अति संवेदनशील व 15 अति संवेदनशील प्लस बूथ है। जिस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इन बुथों पर बीएसफ के जवान मुस्तैद रहेगे। वह बुथ के आसपास किसी को फटकना तो दूर चिड़िया को भी पर नही मारने देगे। अन्य बुथों पर पुलिस व पीएससी के जवान तैनात रहेगें। सुरक्षा की दृष्टी से जिले में 10 अंतर्जनपदीय, 12 अंतरराज्यीय बैरियर बनाए गए है। इनपर 24 घंटे पुलिस जवान मुस्तैद है, जो हर आने-जाने वालों की चेकिंग कर रहे हे। 12 उड़न दस्ता टीम सभी निकाय क्षेत्रों में सक्रीय है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि निकाय चुनाव 12 थाना क्षेत्रों में है। बीएसफ की कंपनी जिले में कैम्प कर चुकी है, वह संवेदशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें