फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर देवर ने भाभी ने किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 यादव नगर मोहल्ले में शनिवार की अपराह्न पारिवारिक मामले को लेकर भाभी और देवर के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान बौखलाए देवर ने भाभी को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 11 में तारामती (28) पत्नी संदीप साहनी का पारिवारिक विवाद को लेकर देवर से झगड़ा हो गया। इस दौरान मामले ने तूल पकड़ लिया और गुस्साए देवर ने भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के बांह और गर्दन पर गम्भीर चोटें आईं। मौके पर जुटे परिजनों ने घायल की महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें