फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेड़ पर लटका बिजली का टूटा पोल, दौड़ रहा करंट

विज्ञापन
पंदह क्षेत्र के जिगीरसंड स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के पास पेड़ पर गिर विद्युत खंभा।संवाद
विज्ञापन
पंदह। क्षेत्र के जिगीरसंड स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के पास बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान ले सकती है। मंदिर के सामने स्थित मकान के पास लगा बिजली का पोल पिछले एक सप्ताह से टूटकर पेड़ के सहारे लटका हुआ है। बिजली काटी भी नहीं गई है। पूर्व प्रधान अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर जाने वाले मार्ग पर लगे बिजली के पांच खंभे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इसकी शिकायत फरवरी में अधिशासी अभियंता से की गई थी। उन्होंने जल्द खंभों का बदलवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। एक पोल टूटकर पेड़ पर लटक गया है। पोल टूटने और विद्युत आपूर्ति चालू रहने की सूचना विभाग को देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर स्थिति देखने तक नहीं पहुंचा। इससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। मुक्तिनाथ, अभिषेक कुमार, चुन्नू खान और रामचंद्र ने चेताया कि यदि जल्द ही जर्जर पोलों को नहीं बदला गया तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें