फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाएं प्लास्टिक, बैंक में करें जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने रसड़ा स्थित गांधी पार्क में सेठ एमआर जयपुरिया विद्यालय की ओर से आयोजित स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों को प्लास्टिक निस्तारण का मंत्र दिया। इस दौरान ‘अपने जनपद को कैसे स्वच्छ रखा जाए’ इस विषय पर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनपद को स्वच्छ रखा जाए। हर घर में प्लास्टिक एकत्र किया जाए और उसे कबाड़ी वालों को दिया जाए। ताकि कबाड़ी वाले उस प्लास्टिक को रिसाइकिल सेंटर भेज सकें। उन्होंने विद्यालयों में प्लास्टिक बैंक बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने भी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से अपने जनपद को स्वच्छ बनाए रखने का अनुरोध किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांधी पार्क में पौधरोपण किया। इस मौके पर नगरपालिका परिषद रसड़ा की चेयरमैन मोतीरानी सोनी भी साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें