फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 पिलरों पर गंगा में बनेगा 1.88 किमी लंबा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सेतु निगम के अभियंता रोहित अग्रवाल ने कहा है कि दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर गंगा में बनने वाले 1.88 किलोमीटर लंबे पुल को 19 पिलरों पर बनाया जाएगा। कुछ 85 तो कुछ पिलर 120 मीटर की दूरी पर बनेंगे। 2017 में पुल की लागत 182 करोड़ रुपए आंकी गई थी लेकिन तीन साल बाद लागत मूल्य में वृद्धि हो सकती है। वह रविवार को पिलर के लिए चिह्नित जगह के लिए किए गए जमीनी सर्वे में आंशिक संशोधन करने रविवार को शिवपुर घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि घाट पर पक्का पुल निर्माण की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग को एप्रोच बनाना है। सर्वे के बाद फाइनल रिपोर्ट भेजी जाएगी ताकि लोनिवि एप्रोच के लिए कार्रवाई शुरु कर सके। बता दें कि 2017 के चुनावी दौरे पर आए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतीकात्मक उद्घाटन तक कर दिया था। लेकिन उस समय यह कार्य चालू नहीं हो सका। उधर, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द शिवपुर घाट पर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री से उनकी बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें