स्थानीय तिराहे के पुलिस पिकेट पर शनिवार को सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वाहन चालक को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
हल्दी थाना के गायघाट गांव निवासी विजय मिश्रा (45) मोटरसाइकिल से गड़वार से चितबड़ागांव की तरफ जा रहे थे। पुलिस पिकेट के पास सामने से आ रही ट्रक को देखते ही बाइक सवार युवक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बाइक असंतुलित होकर ट्रक के अंदर चली गई। वहां मौजूद लोगों के शोर पर चालक ने ट्रक रोक दिया, जिसमें विजय मिश्रा बाल-बाल बच गए। पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़कर ट्रक के नीचे से घायल युवक को निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।