फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव बनाता था प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। असलहे के बल पर शादी के लिए दबाव बनाने और घर में घुस कर किशोरी को छत से धक्का देकर गिराने वाला कथित प्रेमी घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। पुलिस उसके कुछ साथियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक अकेली देखकर किशोरी के घर में घुस गया और उसे छत पर ले जाकर असलहे के बल पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब उसने इन्कार किया तो छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। इसके लिए सोमवार को पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की और उसके संभावित ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें